दुमका, जुलाई 29 -- Dumka News: सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार घटना 22 जुलाई की सुबह करीब छह बजे की है। नाबालिग घर से शौच के लिए गांव के समीप बहियार गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों और अपने रिश्तेदारों के यहां उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- 17 माह बाद दमन से बरामद हुई नाबालिग,आरोपित गिरफ्तार खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के घटियानी गांव निवा...