Dumka News: पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय और सौहार्द का संदेश लेकर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
दुमका, नवम्बर 4 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आपसी सौहार्द, भाईचारे और विश्वास को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रामगढ़ थाना के सौजन्य से बदरा क्रिकेट क्लब रामगढ़ की ओर से मंगलवार को दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। बदरा मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। इस तरह के आयोजन से पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित होने के साथ आपसी विश्वास भी बढ़ता है।
पहले दिन के मुकाबले टूर्नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.