Dumka News: पुलिस ने 9 वाहन चालकों का कटा चालान
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: मसलिया थाना गेट के सामने मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एएसआई प्रकाश मुर्मू कर रहे थे। वाहन जांच दो पहर एक बजे से तीन बजे तक चला। जिसमें कुल 42 दो पहिया वाहनों की हेलमेट, प्रदूषण, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी आदि की जांच की गई। मौके पर हेलमेट नहीं रहने को लेकर 9 वाहन चालकों का झारखंड मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान कटा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। मौके पर मसलिया थाना के पुलिस जवान सहित कई चौकीदार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.