Dumka News: पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार
दुमका, अगस्त 15 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहनपुर संस्कृति कला केंद्र स्थित फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 46 पुड़िया ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ, जिसका कुल वजन 6.9 ग्राम बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि मोहनपुर संस्कृति कला केंद्र स्थित फुटबॉल मैदान में कुछ युवक समूह बनाकर बैठते हैं और कथित रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन करते हैं। इसी सूचना के आधार पर 14 अगस्त 2026 को वरीय पदाधिकारी को जानकारी देते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने करीब 3:40 बजे फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी की। मौके पर दो युवकों को संदिग्ध गतिविधि में पकड़ा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.