Dumka News: पुलिस ने दो वारंटी पिता-पुत्र को भेजा जेल
दुमका, सितम्बर 29 -- Dumka News: मसलिया थाना पुलिस ने नवासार गांव से एनबीडब्ल्यू के दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में बाप-बेटा सनातन हेंब्रम व भीम हेंब्रम शामिल हैं। दोनों के खिलाफ सनातन हेंब्रम के सहोदर भाई विनय हेंब्रम ने घरेलू विवाद में मारपीट को लेकर कांड संख्या 51/16 में 3 सितंबर 2016 को मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में एसआई उमेश सिंकू ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दोनों पिता-पुत्र की गिरफ्तारी की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पुलिस ने फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.