Dumka News: पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे विधायक आलोक कुमार सोरेन
दुमका, अक्टूबर 21 -- Dumka News: काठीकुंड प्रखंड के नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द सुना और इस मुश्किल घड़ी में परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्राथमिकता है और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) परिवार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद विधायक छात्रा के दफन स्थल पर भी पहुंचे। वहां उन्होंने मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाकर दिवंगत छात्रा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि परिवार को न्याय दिलाने और इस कठिन समय में उसे सहयोग देने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.