Dumka News: पीएमश्री मध्य विद्यालय कुमीरदहा में सोमवार को गुरुगोष्टि हुई
दुमका, अक्टूबर 12 -- Dumka News: पीएमश्री मध्य विद्यालय कुमीरदहा में सोमवार को गुरुगोष्टि हुई। जिसकी अध्यक्षता बीइइओ एस्थर मुर्मू ने किया। रानेश्वर अंचल 1 एवं रानेश्वर अंचल दो की दो पाली में गुरुगोष्टि आयोजित की गई। गुरुगोष्टि में मुख्य रूप से स्कूल में संचालित मध्याह्न भोजन योजना को लेकर समीक्षा की गई। स्मार्ट क्लास ,शिशु पंजी,स्कूल ग्रांड, पोषाक वितरण, छात्र वृत्ति,साइकिल वितरण समेत अन्य मुद्दे पर गहन चर्चा हुई। एमडीएम चखने को लेकर भी शिक्षक को कई निर्देश दी गई। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की उपस्थिति , ई कल्याण को लेकर भी चर्चा हुई। मौके पर बीपीओ मोहन ठाकुर,बीआरपी अवधेश कुमार, सभी शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.