Dumka News: पारबाद टोला में हुई ग्राम रखवार बाबा की वार्षिकी पूजा
दुमका, नवम्बर 10 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमरो के पारबाद टोला में गांव रखवार बाबा (ग्राम रक्षक देवता) की वार्षिकी पूजा सोमवार को बड़े ही नेम-निष्ठा और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। पूजा को लेकर गांव में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने ग्राम रक्षक देवता की विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा की शुरुआत मुख्य पूजा की रस्मों के साथ हुई। दुखन पुजहर की अगुवाई में मुख्य पूजा संपन्न कराई गई। वहीं मूल पुजारी किसन सिंह ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की। इसके बाद परंपरा के अनुसार बलि पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें पाठा और मुर्गे की बलि दी गई। ग्रामीणों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा में भाग लिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: पारबाद टोला में ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.