दुमका, अगस्त 29 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।पानी विवाद को लेकर महिला पर खंती से वारकर जख्मी करने के मामले में नगर थाना की पुलिस ने आरोपी दम्पति राज किशोर सिंह एवं पत्नी चन्द्रकला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना 24 अगस्त को नया पाड़ा पॉपुलर क्लब के पास हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पहले पक्ष की कनिता देवी का आरोप यह था कि पड़ोस के राजकिशोर सिंह, पत्नी चन्द्रकला देवी एवं देवर ने घर में घुसकर छत में लगे पाइप को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब उन्होंने विरोध जताई तो तीनों ने मिलकर मारपीट की। खंती से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना के वक्त न तो पति शिवशंकर चौधरी घर पर थे और न ही दोनों पुत्र। सभी अपने -अपने ड्यूटी पर गए थे। घर पर वह अकेला थी। अकेला पाकर स...