Dumka News: पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तीन घंटे तक रोके हाईवा वाहन
दुमका, अक्टूबर 25 -- पानी की किल्लत पर ग्रामीणों ने रोका हाईवा परिचालन Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि । गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जियापानी गांव में रविवार को पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर हांडी और डेकची रखकर हाईवा वाहनों का परिचालन रोक दिया। सुबह सात बजे शुरू हुआ जाम करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान कोयला ढोने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। जियापानी और धोबोरना गांव की काफी संख्या में महिलाएं जाम में शामिल हुईं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत मौके पर पहुंचे। वहीं, कोल कंपनी के पेट्रोलिंग मैनेजर मनोज चांद और बैजनाथ राय ने भी ग्रामीणों से बातचीत की। पहल के बाद पानी के टैंकर से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया गया। साथ ही आगे भी पानी की आपूर्ति जारी रखने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सुबह दस बजे ग्रामीणों ने जाम सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.