Dumka News: पानी की एक-एक बूंद हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण : डॉ लुईस
दुमका, अक्टूबर 1 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02 दुमका अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के पंचायत कोआम, ग्राम पेटारपहाड़ी में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित जलापूर्ति योजनाओं का हैंडओवर एवं जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी एवं उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि जल ही जीवन है और जल है तो कल है। जल जीवन मिशन के माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से जल का संरक्षण एवं सदुपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पानी की एक-एक बूंद हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। जल को व्यर्थ बहने से रोकना और उसका संचय करना हम सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.