Dumka News: पादन पहाड़ी के पास सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
दुमका, अगस्त 16 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के दुमका-साहिबगंज मुख्य पथ पर पादन पहाड़ी के समीप शनिवार रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दोंदिया निवासी निर्मल हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर दुमका- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा एवं सहायता मिलने तक सड़क जाम जारी रहेगा। लोगों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर मामले में आवश्यक पहल करने तथा पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। घटना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.