दुमका, सितम्बर 20 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित रखने के उद्देश्य से दुमका प्रखंड के पांजनबोना गांव में साप्ताहिक मांझी थान पूजा की शुरुआत की गई। गांव के लेखा होड़ और समाजसेवी सच्चीदानंद सोरेन मरांग बुरु की पहल पर यह पूजा शुरू की गई है। यह पूजा संताल समाज के आराध्य देव मरांग बुरु को समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य सामुदायिक एकता को मजबूत करना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना है। ग्रामीणों ने बताया कि पूजा के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रहने, नियमित स्कूल जाने और बड़ों का सम्मान करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: करमा पर्व में दिखी आदिवासी संस्कृति और प्रकृति से जुड़ी लोक आस्था की झलक गांव के महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने पारंपरिक रीति से धूप, अगरबत्ती, लड्डू, ...