Dumka News: पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने पर लाभुकों ने किया विरोध-प्रदर्शन
दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड के कुंजबोना पंचायत के दर्जनों वृद्धावस्था पेंशन लाभुकों ने पिछले पांच माह से पेंशन की राशि नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। लाभुकों ने कहा कि पेंशन की राशि उनके लिए आय का महत्वपूर्ण साधन है। इसी पैसे से दवाइयों समेत रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती हैं। पांच माह से राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वृद्ध लाभुकों ने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में वे न तो मजदूरी कर सकते हैं और न ही नियमित रूप से किसी दूसरे पर निर्भर रह सकते हैं। कई बुजुर्गों ने बताया कि उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य अलग रहते हैं। ऐसे में सरकार से मिलने वाली पेंशन ही उनके जीवन-यापन का सहारा है। लंबे समय से पेंशन बंद रहने से उनके सामने दवा और जरूरी खर्च जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.