दुमका, सितम्बर 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर भारत स्काउट एवं गाइड दुमका द्वारा 15 सितंबर से संथाल बालिका आवासीय विद्यालय, महारो में पाँच दिवसीय प्रथम सोपान गाइड शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन जिला सचिव विजय कुमार दूबे, कोषाध्यक्ष मानुवेल सोरेन, जिला संगठन आयुक्त अपरेश कुमार एवं शिविर प्रधान गाइड कैप्टन लिली ग्रेस एक्का ने शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला सचिव विजय कुमार दूबे ने कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों को इतना सशक्त बना देता है कि वे कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र व समाज की सेवा करते हुए आत्मविश्वास के साथ जीवन जी सकें।

शिविर की गतिविधियाँ आकस्मिक स्थिति में स्ट्रेचर बनाना और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। कोषाध्यक्ष मानुवेल सोरेन ने कहा कि बच्चों के...