Dumka News: पहरीडीह में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, समीर इलेवन बनी विजेता
दुमका, अगस्त 17 -- Dumka News: जामा प्रखंड के खटंगी पंचायत अंतर्गत पहरीडीह गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में जामा विधानसभा की विधायक डॉ लुईस मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबले में समीर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 109 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी शाहरुख इलेवन की टीम 89 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह समीर इलेवन ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। मौके पर मौजूद विधायक डॉ लुईस मरांडी ने विजेता टीम समीर इलेवन को विनर कप एवं 15 हजार रुपये तथा उपविजेता शाहरुख इलेवन को रनर कप एवं 9 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करता है। युवाओं को खेल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.