Dumka News: पर्व से पहले चार माह की पेंशन राशि मिलने से बुजुर्गों के खिले चेहरे
दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: मसलिया प्रखंड क्षेत्र में पर्व से पहले वृद्धावस्था पेंशन की चार माह की राशि एकमुश्त मिलने से बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। लंबे समय से पेंशन की राशि का इंतजार कर रहे वृद्धजनों को एक साथ चार महीने की राशि मिलने से काफी राहत मिली है। इससे उन्हें अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ दवा और पूजा-पाठ पर होने वाले खर्च को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है। मसलिया प्रखंड के कुंजबोना और जरगड़ी गांव के वृद्ध पेंशनधारियों ने राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति आभार जताया। बुजुर्गों का कहना है कि वृद्धावस्था में नियमित आय का कोई अन्य साधन नहीं होने के कारण पेंशन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। कई बार दवा खरीदने और जरूरी सामान लाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में पर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.