दुमका, अगस्त 18 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।एएन कॉलेज में इको क्लब एवं बॉटनी डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण विषय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l यह जागरूकता कार्यक्रम इको क्लब कोऑर्डिनेटर एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया l इस अवसर पर उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह ने कहा कि आज हम सभी औद्योगिकरण और शहरीकरण की अंधी दौड़ में पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक कारकों के साथ अपनी विलासिता पूरी करने के लिए खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरुप आज प्रकृति असंतुलित होकर अपना रौद्र रूप प्रकट करने को विवश है l जो आज जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता में निरंतर ह्रास के रूप में प्रकट हो रहा है।

जागरूकता का महत्व कहा पृ...