Dumka News: परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता ने की जामा सीएचसी का औचक निरीक्षण
दुमका, जुलाई 14 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को दुमका की परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता सुजाता रानी बेक (जेएएस) ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, फार्मेसी, ड्रेसिंग रूम, प्रयोगशाला, सामान्य वार्ड, प्रसव कक्ष, ऑपरेशन थियेटर तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर उन्होंने वैकल्पिक पावर बैकअप व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में मरीजों के उपचार एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.