Dumka News: पति के कथित अवैध संबंध के शक में मां ने की दो बच्चों की हत्या, कुएं में फेंके शव...लीड
दुमका, अक्टूबर 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।पति के किसी अन्य महिला के साथ कथित अवैध संबंध होने के संदेह में राखी देवी ने अपने आठ वर्षीय बेटे और गौतनी के 11 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों बच्चों के शव गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सलगाटांड़ गांव के कनकटी टोला स्थित एक कुएं में फेंक दिए थे। शुक्रवार को दुमका समाहरणालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। एसपी के मुताबिक पूछताछ में महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल गांव की रहने वाली है। उसका मायका गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सलगाटांड़ गांव में है। वह 19 अक्तूबर को अपने पति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.