दुमका, अक्टूबर 30 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। दुमका में करवा चौथ पर सुहागिनों ने व्रत रखकर पति के दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने सुबह- सवेरे ही सज-धज कर तैयार होकर महिलाएं अपने पति के चरण छूकर दिन की शुरूआत की और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा कर उनसे आर्शीवाद मांगा। दुमका में यह पर्व कम ही महिलाएं मनाती हैं। दूसरे शहर से आकर बसने वाली महिलाएं ही यहां पर करवा चौथ का व्रत रखती हैं। महिलाओं ने कई जगहों पर सामुहिक रूप से भी पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने पूरा दिन साज-सज्जा, पूजन की तैयारियों मे व्यतित किया। शाम को श्रृंगार कर सुहागिन महिलाओं ने चंद्रमा को अर्ध्य देने के साथ चलनी से पति का दीदार कर व्रत तोंड़ा। यह भी पढ़ें- Dumka News: करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रतकरवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत...