दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में रविवार को पंचायत सचिव, जेइ,स्वयंसेवक के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान आवास योजना,15 वीं वित्त,मुख्यमंत्री कन्या दान योजना की समीक्षा की गई। अबुआ आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2023 -24 में ली गई योजना कार्य की समीक्षा की गई। और योजना मद से तृतीय किश्त की राशि लेने वाले लाभुक को दो दिनों के अंदर कार्य सम्पन्न कराने की निर्देश पंचायत सचिव को दी गई । काम नहीं करने वाले लाभुक के विरुद्ध नोटिस निर्गत करने की भी निर्देश पंचायत सचिव को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...