Dumka News: पंचायत भवन ओरमो में पंचायत स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
दुमका, जुलाई 14 -- Dumka News: गोपीकांदर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत भवन ओरमो में मुखिया जोगाय गृही की अध्यक्षता में सामाजिक संसाधन मानचित्र निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण विषय पर पंचायत स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम रोजगार सेवक, भीएलई, सहिया, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, कृषक मित्र, जेएसएलपीएस एवं शिनी संस्था के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यशाला में पंचायत क्षेत्र के सामाजिक एवं प्राकृतिक संसाधनों की पहचान, मानचित्रण तथा पंचायत विकास योजना में उनके उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित प्रतिभागियों के सहयोग से विभिन्न गांवों के संसाधन मानचित्र तैयार किए गए तथा पंचायत के विकास संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राज्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.