दुमका, जुलाई 10 -- Dumka News: नोनीहाट, प्रतिनिधि। दुमका-नोनीहाट मुख्य पथ पर सहेजना गांव के पास गुरुवार रात करीब 10:00 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसर गया।हादसे की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। उनका आरोप था कि इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। जाम के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 1:00 बजे रात लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा गया जिसके बाद जाम हटाया गया। यह भी पढ़ें- खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...