Dumka News: नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल
दुमका, सितम्बर 5 -- Dumka News: नोनीहाट, प्रतिनिधि।रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनीहाट-दुमका मुख्य पथ पर बासुकीनाथ मोड़ के नजदीक एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना शुक्रवार के शामकी है। युवक की पहचान बगल के ही गांव चंपातरी के आनंद चालक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुख्य पथ पर कुछ युवक गणेश पूजा का चंदा काट रहे थे। जिसके कारण सड़क पर कुछ गाड़ी रुकी हुई थी। इसी बीच आनंद चालक उस जगह से गुजर रहा था। इसी दौरान एक बड़ी 10 चक्का ट्रक सड़क पर बची हुई जगह से किनारे से तेजी से निकलने लगा। जिससे आनंद उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में ट्रक ने उसके दोनों पैर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। लोगों के हल्ला करने के बाद चालक गाड़ी को रोक कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से जख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.