Dumka News: नोनीहाट के सुखजोड़ा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई नाग पूजा
दुमका, जुलाई 7 -- Dumka News: नोनीहाट। नोनीहाट प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध सुखजोड़ा मंदिर में मंगलवार को नाग पंचमी के अवसर पर नाग पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने नाग देवता की प्रतिमा पर दूध, जल, फूल और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। मंदिर समिति द्वारा प्रसाद वितरण और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पूजा में शामिल हुए। पूरे दिन मंदिर में भजन-कीर्तन का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.