Dumka News: नोनीहाट के निकट ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अधेड़ की मौत
दुमका, अक्टूबर 27 -- Dumka News: दुमका-भागलपुर रेलखंड पर नोनीहाट के निकट ट्रेन से कटकर 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान दुमका शहर के रसिकपुर निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Dumka News: कविगुरु एक्सप्रेस की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.