Dumka News: निर्माण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सांसद
दुमका, सितम्बर 3 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड के जनजातीय व दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार को बड़ी सौगात मिली है। काठीकुंड प्लस 2 हाई स्कूल परिसर में 2.29 करोड़ रुपये की लागत से 100 बेड के तीन मंजिला छात्रावास का निर्माण कार्य का तेज बारिश के बीच सांसद नलिन सोरेन और विधायक आलोक कुमार सोरेन ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। शिलान्यास के दौरान सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि छात्रावास के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी। आर्थिक रूप से कमजोर और दूर-दराज से आने वाले छात्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। निर्माण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Dumka News: सांसद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.