दुमका, अगस्त 6 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि।चिलरा गांव के एक दर्जन युवक किसानों ने स्थानीय सरैयाहाट चौक बाजार के लगभग सभी खाद विक्रेताओं पर सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि अधिक कीमत वसूले जाने से खेती की लागत बढ़ रही है और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी (डीएचओ) सरैयाहाट पहुंचे और संबंधित खाद दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों एवं दुकानदारों से पूछताछ की तथा बिक्री से जुड़े आवश्यक अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान डीएपी एवं यूरिया खाद के नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कैमूर में खाद की कालाबजारी पर प्रशासन मौन, किसान बेचैन जांच रिपोर्ट से खा...