दुमका, जुलाई 23 -- Dumka News: दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के निपनिया चौक पर अवैध रूप से खाद बेच रहे एक किराना दुकान पर प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान में रखे खाद्य को जब्त करते हुए दुकान को सील कर दिया।

जांच की प्रक्रिया मसलिया प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने बताया कि उपायुक्त दुमका के निर्देशानुसार पर खरीफ मौसम में डीएपी, यूरिया और बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने का निर्देश प्राप्त है जिसके आलोक में क्षेत्र भ्रमण के दौरान निपनिया चौक पर बिना अनुज्ञप्ति प्राप्त के एक किराना दुकान में अवैध रूप से खाद्य बिक्री करते हुए पाया गया। जांच के दौरान दुकान से 20 बोरी यूरिया और 24 बोरी डीएपी अवैध रूप से रखा हुआ मिला। सभी खाद को जब्त कर दुकान को सील कर दिया गया है।

अन्य दुकानों की जांच इसी दौरान शिकारपुर स्थित विव...