Dumka News: निजी बसों में विद्यार्थियों से दुर्व्यवहार, अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
दुमका, अक्टूबर 16 -- Dumka News: निजी बसों में छात्र-छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार और मनमाना किराया वसूली की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। शुक्रवार को अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों को रियायती किराए पर यात्रा की सुविधा देने और शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। अभाविप के जिला संयोजक संजय पाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दुमका जाते हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान उन्हें परेशान करना चिंताजनक है। छात्रा सुरुजमुनि टुडू ने कहा कि बसों में कई बार विद्यार्थियों से पूरा किराया मांगा जाता है और दुर्व्यवहार भी किया जाता है। ज्ञापन में रियायती किराया दरों को सार्वजनिक करने, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के नियमों का पालन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.