Dumka News: नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप प्राथमिकी दर्ज
दुमका, अगस्त 26 -- Dumka News: हंसडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने हंसडीहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में युवती के पिता ने बताया है कि 23 अगस्त को उनकी पुत्री बिना किसी को बताए घर से निकल गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि नोनी गांव निवासी मिथुन यादव के सहयोग से उसी गांव के रामजी उर्फ मोहित यादव उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है।मामले को गंभीरता से लेते हुए हंसडीहा थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर कांड संख्या 89/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.