Dumka News: नशे से दूर रहने के साथ महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी
दुमका, नवम्बर 3 -- Dumka News: काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत फिटकोरिया गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काठीकुंड थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। विद्यार्थियों से अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान थाना प्रभारी ने महिला सुरक्षा के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या परेशानी होने पर उसे छिपाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.