Dumka News: नशे में वाहन चलाने वालों पर नजर, चांदनी चौक पर चला जांच अभियान
दुमका, अक्टूबर 28 -- Dumka News: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए काठीकुंड पुलिस ने दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ के चांदनी चौक पर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच अभियान चलाया। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों के शराब सेवन की जांच की। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया समेत अन्य वाहनों को रोककर चालकों की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मौके पर मुंशी अभिषेक आनंद सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है और इससे चालक के साथ-साथ दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.