Dumka News: नशे के सेवन के दौरान हुए विवाद में चाकूबाजी, एक घायल
दुमका, अगस्त 31 -- Dumka News: नशे के सेवन के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। यह घटना दुमका के हरणाकुंडी मुहल्ले में रविवार देर रात करीब 10 बजे हुई। घटना के बाद हमला करने वाला युवक फरार बताया जा रहा है। घायल युवक की पहचान इसी क्षेत्र के गौतम मिर्धा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की रात नशे के सेवन के दौरान विशाल मल्लाह व गौतम मिर्धा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आवेश में आकर विशाल मल्लाह ने चाकू से गौतम मिर्धा पर हमला कर दिया। इस घटना में गौतम मिर्धा बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए पीजेएमसीएच दुमका में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद विशाल मल्लाह मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.