दुमका, जुलाई 30 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत दुमका द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका के सीसीए विभागाध्यक्ष सह चित्रकला शिक्षक सुनील कुमार एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष अमित झा का चयन निर्णायक के रूप में किया गया। जिसमें सुनील कुमार ने चित्रकला प्रतियोगिता का एवं अमित झा ने भाषण प्रतियोगिता का निष्पक्ष एवं उत्कृष्ट मूल्यांकन करते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला युवा अधिकारी सौरभ जैन द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- चित्रांकन एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन इस गौरव...