दुमका, अक्टूबर 4 -- Dumka News: जरमुंडी, प्रतिनिधि। नगर पंचायत बासुकीनाथ के दो वार्डों (वार्ड नंबर 2 और वार्ड नं 8) में शनिवार को नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास अध्यक्ष वीणा देवी एवं उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। जानकारी के मुताबिक वार्ड संख्या 8 में प्रयाग झा के घर होते हुए घनश्याम झा के घर तक प्राक्कलित राशि 16 लाख 02 हजार 856.15 रुपए से ढक्कन सहित आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा। जबकि वार्ड संख्या 2 में महेश झा के घर से पप्पू भंडारी के घर तक प्राक्कलित राशि 8 लाख 58 हजार 200 रुपए से आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा।

शिलान्यास के बाद के दृश्य उपरोक्त योजनाओं के शिलान्यास के बाद नगर पंचायत बासुकीनाथ के अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि लंबे समय से नगर पंचायत वासी उक्त नाली की निर्माण के लिए मांग कर रहे...