दुमका, अक्टूबर 7 -- Dumka News: बासुकीनाथ नगर पंचायत के सभी वार्डों में क्षतिग्रस्त पोल और जर्जर तारों को बदलकर नए पॉल तार व ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे इसको लेकर उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत के नेतृत्व में बिजली विभाग के जेई कृष्ण कुमार विभाग के मिस्त्री मंटू ने नगर पंचायत क्षेत्र में सर्वे किया। उपाध्यक्ष रोहित कुमार राउत ने बताया कि वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र में बहुत से पोल क्षतिग्रस्त व तार जर्जर हैं एवं नए निर्मित आवासों में बांस के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है जिससे आए दिन दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इस विषय को लेकर नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर मैंने कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल दुमका को पूर्व में मांग पत्र सोंपा था जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही नगर पंचायत के सभी क्षतिग्रस्त पोल जर्जर ...