दुमका, सितम्बर 1 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से हंसडीहा के ओड़तारा गांव में रविवार की शाम बिना शट डाउन लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहे निजी बिजली मिस्त्री सिकंदर लायक (31) की करंट लगने से हुई मौत के बाद सोमवार को नगर थाना की पुलिस ने शव का पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के मुताबिक हंसडीह के खुटहन गांव का सिकंदर लायक गांव का निजी बिजली मिस्त्री था। शाम को गांव के निशिकांत महतो के घर की बिजली खराब हो गई थी। बिजली ठीक करने के लिए वह पोल में चढ़ गया। उसने एरिया के बिजली को विभाग से शार्ट डाउन कराया। यह भी पढ़ें- Dumka News: बिजली मरम्मत के दौरान करंट लगने से मिस्त्री की मौत, परिवार में मातम ओके होने के बाद वह पोल पर चढ़ गया, लेकिन कर्मी शट डाउन करना भूल गया। तार छूते ही सिकंदर को करंट लग गया और वह गं...