दुमका, अगस्त 4 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला को लेकर सरकार और प्रशासन श्रद्धालुओं एवं कांवरियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम कर रहे हैं, ताकि किसी भी डाक बम को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बावजूद हंसडीहा-दुमका मार्ग पर रामगढ़ मोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क की बदहाल स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे कांवरियों और अन्य यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि उक्त ओवरब्रिज का निर्माण हुए अभी दो माह भी पूरे नहीं हुए हैं और सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

सड़क स्थिति का असर श्रद्धालुओं का कहना है कि रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। कम रोशनी के का...