दुमका, अगस्त 30 -- Dumka News: जामा, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई खनन नीति के विरोध में झामुमो का जनजागरण अभियान लगातार जारी है। शनिवार को जामा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के गांवों में अभियान चलाकर ग्रामीणों को खनन नीति एवं इससे राज्य को मिलने वाली राजस्व राशि पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दी गई। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू के नेतृत्व में सरसाबाद पंचायत के दलदली, माठाचक एवं लगवन गांव में जनजागरण अभियान चलाया गया। वहीं सिमरा पंचायत के भोड़ाबदार एवं बसजोरा तथा तपसी पंचायत के बेहता गांव में प्रखंड सचिव गौतम कुमार दर्वे ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार की नई खनन नीति के बारे में जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- Dumka News: एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने चलाया जनजागरण अभियान इस दौरान झामुमो नेताओं ...