Dumka News: धौबई नदी में स्नान करने गई छात्रा की डूबने से मौत
दुमका, जुलाई 22 -- Dumka News: नोनीहाट, प्रतिनिधि। स्कूल से टिफिन के बाद अपनी सहेलियों के साथ नोनी स्थित धौबई नदी में स्नान करने गई एक छात्रा की डूब जाने से मौत हो गई। वहीं दो छात्रा को डूबने से ग्रामीणों ने बचा लिया है। तीनों छात्रा छठे वर्ग की थी।
घटना का विवरण जानकारी के मुताबिक नोनी गांव की स्कूल में पढ़ने वाली तीन छात्रा चंदना कुमारी, राधिया कुमारी तथा पोकिया कुमारी स्कूल से टिफिन के बाद घर में किताब रखकर घर के बगल सेटे धौबई नदी में स्नान करने चली गई। पानी का अंदाजा नहीं लगने के कारण तीनों गहरे पानी में चली गई। जिससे तीनों बच्चियां पानी में डूबने लगी। इस बीच हो हल्ला होने के बाद दो बच्ची को गांव वाले ने तो बचा लिया, परंतु पोकिया कुमारी की इस घटना में मृत्यु हो गई। इस घटना से घर वाले का रो-रो का बुरा हाल हो गया है।
पिता की स्थिति मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.