Dumka News: धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने के आरोप में संवेदक गिरफ्तार, भेजे गए जेल
दुमका, जुलाई 24 -- Dumka News: दुमका, प्रतिनिधि।धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने के दो साल पुराने मामले में दुमका के एक संवेदक आशित कुमार सिंह को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवेदक दुमका शहर के न्यूबाबु पाड़ा मुहल्ले का निवासी है। पता चला है कि संवेदक आशित कुमार सिंह ने मुनाफा देने के नाम पर दुमका शहर के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों से लाखों रुपए कर्ज लिए थे। संवेदक ने कई साल के बाद भी उक्त देनदार को न तो मूल लौटाया और न ही लिए गए राशि का मुनाफा समय पर दिया। इस मामले में भुक्तभोगी नापित पाड़ा निवासी संजीव कुमार जायसवाल ने कोर्ट में परिवाद केस भी दर्ज कराया था। उक्त संवेदक के विरुद्ध कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हुआ था। गिरफ्तारी वारंट निकलने के बावजूद संवेदक की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी। यह भी पढ़ें- Dumka News: लाखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.