Dumka News: धान रोपते समय महिला को सांप ने काटा, इलाज के बाद मिली छुट्टी
दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी कर्नेलियस हांसदा की पत्नी सलोमी मुर्मू 45 वर्ष शनिवार को धान रोपाई के दौरान खेत में सांप के काटने से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर में धान खेत में काम करने के दौरान सलोमी मुर्मू के दाहिने हाथ में सांप ने काट लिया। पति और ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. रवि शंकर ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि महिला को जहरीले सांप ने नहीं बल्कि धामन सांप ने काटा है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.