Dumka News: धनतेरस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में खरीददारी को उमड़ी भीड़
दुमका, नवम्बर 7 -- Dumka News: मसलिया, प्रतिनिधि। धनतरेस को लेकर मसलिया मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के दलाही बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ देखी गई। इस विशेष मुहूर्त में खरीददारी को लेकर उत्साह देखा गया। मसलिया बाजार में विशेष कर सोना चांदी के दुकान में चांदी के सिक्का, बर्तन के दुकान में पीतल एवं कांसा के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक के दुकान, बाइक शोरूम, ईवी दो पहिया शोरूम में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। इस धनतरेस के मौके पर लोग झाड़ू खरीदना शुभ मानते है। जिससे घर सहित आस पास की साफ-सफाई होती है। स्वच्छता में ही मां लक्ष्मी की वास भी है। इसलिए सभी अपने अन्य सामग्री के साथ झाड़ू भी खरीद कर घर ले जाते देखा गया। मसलिया के हीरो शोरूम में 30 बाइक, होंडा शोरूम में 26 बाइक, टीवीएस शोरूम में 10 बाइक सहित तीन ईवी शोरूम में 20 बाइक सहित कुल 86...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.