Dumka News: दो साल से फरार आरोपी कपिल मिर्धा गांधी चौक से धराया
दुमका, जुलाई 15 -- Dumka News: हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा थाना कांड संख्या 68/24 के फरार आरोपी कपिल मिर्धा को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में दुमका जेल भेज दिया। आरोपी पर सड़क जाम कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। इस मामले में कुल सात नामजद अभियुक्त थे, जिनमें से छह आरोपी पूर्व में न्यायालय से जमानत प्राप्त कर चुके हैं, जबकि कपिल मिर्धा ने जमानत नहीं ली थी।मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कपिल मिर्धा हंसडीहा चौक स्थित गांधी चौक के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर सहायक अवर निरीक्षक विनोद सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार करीब दो वर्ष पूर्व कपिल मिर्धा के भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.