Dumka News: दो वाहनों की भीषण टक्कर, पांच कांवरिया घायल, दो हुए रेफर
दुमका, अगस्त 2 -- Dumka News: देवघर बासुकीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 114 ए पर शनिवार को तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा के समीप दो वाहनों की आमने सामनें हुई सीधी टक्कर में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के पश्चात स्थानीय लोग जुटे और घायलों की मदद की। इस क्रम में सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर तालझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से प्रशासन द्वारा सभी घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने सभी घायल कांवरियों की चिकित्सा की। घायलों में बिहार सीतामढ़ी के राहुल यादव और बामा शंकर कुमार को गंभीर हालत में बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से दोनों घायल कांवरियों को एंबुलेंस से दुमका ले जाया गया है। जहां उनकी चिकित्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.