दुमका, अक्टूबर 13 -- Dumka News: सरकार की पेयजल योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है, लेकिन सरैयाहाट प्रखंड के दिग्घी गांव में यही योजना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा करीब दो माह से खुला पड़ा है, जबकि गांव में बनी जलमीनार का निर्माण कार्य भी अब तक अधूरा है। ऐसे में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की कार्यशैली और निर्माण कार्य की निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदने के बाद संबंधित संवेदक ने उसे भरने और रास्ते को दुरुस्त करने की जरूरत नहीं समझी। नतीजतन, ग्रामीणों को रोजाना इसी रास्ते से जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है। बाइक और साइकिल चालकों को आवागमन में परेशानी होती है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी र...