Dumka News: दो बाइकों की भीषण टक्कर, तीन युवक समेत महिला गंभीर रूप से घायल
दुमका, सितम्बर 6 -- Dumka News: रामगढ़ , प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत धावतांड़ गांव के समीप कन्हारा नदी के पास शनिवार को घुमावदार सड़क पर दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक समेत एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा निजी टेम्पू की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका फूलो झानो मेडिकल अस्पताल दुमका भेजा गया। जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल पहली बाइक टी वीएस अपाचे (जे एच 04 ए बी 1474) तथा दूसरी बाइक होंडा एस पी साइन 125 (जे एच 04 जेड 9621) है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक काफी तेज रफ्तार में चल रही थीं। इसी दौरान कन्हारा नदी के समीप घुमावदार रास्ते पर दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार दो अज्ञात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.