दुमका, अगस्त 7 -- Dumka News: रामगढ़, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदिवासी युवा क्लब रामगढ़ द्वारा इस वर्ष भी दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित चबूतरे पर क्लब के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें आयोजन की रूपरेखा एवं पुरस्कार राशि पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि आदिवासी युवा क्लब पिछले 37 वर्षों से लगातार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता 14 एवं 15 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय के पीछे स्थित मैदान में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र की कई मजबूत टीमें अपने खेल कौशल का प्रदर्शन...